Muzaffarpur News: चंदवारा पुल के निर्माण में गड़बड़ी पर ठेकेदार पर कार्रवाई
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चंदवारा पुल के निर्माण में गंभीर तकनीकी खामी पाए जाने पर ठेकेदार को डीबार कर दिया गया है। मानकों के विपरीत निर्माण में मनमानी पाई गई थी। इस पर राज्य पुल निर्माण निगम के एमडी ने दोषी ठेकेदार डीबार कर दिया। इसको लेकर निगम के पटना स्थित गुण नियंत्रण कोषांग के सीनियर क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर ने कार्रवाई की अनुशंसा की थी। एमडी के आदेश के तहत अगले दो वर्षों यानी 26 जुलाई 2028 तक दोषी ठेकेदार (मेसर्स गणेश कृष्ण कुमार डोकानिया, बांका) किसी टेंडर में भाग लेने पर प्रतिबंध रहेगा。
जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी बूढ़ी गंडक नदी पर जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के पास सोडा गोदाम चौक और अहियापुर के बीच निर्माणाधीन उच्चस्तरीय आरसीसी पुल व पहुंच पथ निर्माण के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। निर्माण कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.