Muzaffarpur News: चंदवारा घाट से 24 घंटे बाद छात्र का शव बरामद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। चौथी सोमवारी पर बूढ़ी गंडक नदी के सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर जल भरने के दौरान डूबे 16 वर्षीय छात्र ऋषभ कुमार का शव 24 घंटे बाद मंगलवार को बरामद कर लिया गया। तुर्की थाना क्षेत्र के लदौरा गांव निवासी सतेंद्र साह के पुत्र ऋषभ का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित चंदवारा घाट के पास मिला। स्थानीय लोगों ने शव को पानी में देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अहियापुर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबा किशोर, शव बरामद घटना की जानकारी सिकंदरपुर थाना पुलिस को भी दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.