Muzaffarpur News: चंदवारा घाट से मां-बेटा गायब, नदी किनारे बांध पर मिली स्कूटी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट से 35 वर्षीय एक मां और उसका 17 वर्षीय बेटा रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं। नदी किनारे बांध पर उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि, आसपास के लोगों ने मां बेटे को नदी में छलांग लगाते नहीं देखा है। मामले में पुलिस गायब महिला के मकान मालिक से पूछताछ कर रही है।
पुलिस की जांच पुलिस के अनुसार, महिला और उसका पुत्र मूलरूप से सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं। बेटा नीट की तैयारी कर रहा था। इसलिए महिला किराए के मकान में रहकर बेटे को पढ़ा रही थी। बताया गया है कि दोनों मंगलवार शाम को स्कूटी से घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.