मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार चौधरी के घायल होने की सूचना पर शनिवार को नगर विधायक रंजन कुमार व अन्य नेता मॉडल अस्पताल पहुंचे। नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। नगर विधायक ने सीएस से मिलकर संगठन मंत्री के बेहतर इलाज का आग्रह किया। इसी दौरान विधायक अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों से मिले। उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कई मरीजों ने दवा और जांच से जुड़ी परेशानियां बताईं, जिसपर नगर विधायक ने सीएस को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने सीएस को अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...