मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। छठ घाटों और रास्तों पर बिजली के तार श्रद्धालुओं के लिए हादसों का सबब न बनें, इसको लेकर विभाग पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। छठ में मुख्यालय से लेकर डिवीजन स्तर तक कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे, जबकि फील्ड में मरम्मत टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी। मुजफ्फरपुर अर्बन-1 के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार के अनुसार, कंट्रोल रूम से आपूर्ति की निगरानी होगी और फॉल्ट की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र की टीम को मरम्मत के लिए भेजा जाएगा।एनबीपीडीसीएल की ओर से शहर के 20 छठ घाटों पर बिजली व्यवस्था की निगरानी को कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सभी कर्मी कंपनी की जर्सी पहनेंगे, जिस पर आपातकालीन नंबर भी अंकित रहेगा, ताकि श्रद्धालु जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क कर सकें। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: संध्या अर्घ्य क...