मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को घर से भागकर दो सहेलियों ने अपने-अपने प्रेमी से विवाह कर लिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवतियां खुद को बालिग बताते हुए कह रही हैं कि उन्होंने अपनी इच्छा से घर छोड़कर शादी की है साथ ही कहा है कि उनके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर उनके पिता और भाई जिम्मेदार होंगे। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर दोनों युवतियों के पिता ने गुरुवार को गायघाट थाना में आवेदन दिया है। इसमें पचगछिया निवासी संतलाल राय के पुत्र सुजीत कुमार तथा राजू कुमार को आरोपित किया है। दोनों युवतियां बुधवार को घर से भाग गई थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवती सहेली है। दोनों युवतियां और उनके प...