मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: औराई। आलमपुर सिमरी निवासी मदन साह के घर से शुक्रवार की रात चोरों ने 49 हजार नकद सहित करीब दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में मदन साह ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि चोरों ने करीब दो बजे गेट खोलकर दो मोबाइल, मंगलसूत्र, पायल और कीमती साड़ी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह में खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। थानेदार ब्रजेश कुमार यादव ने कहा कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...