Muzaffarpur News: घर से खर्चा नहीं मिलने पर करता था बकरी चोरी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर खाजे गांव से करजा पुलिस ने सोमवार को बकरी चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित महम्मदपुर खाजे निवासी अनीश कुमार है। पुलिस की पूछताछ में अनीश ने चार अन्य साथी महम्मदपुर खाजे निवासी राहुल यादव, पप्पू कुमार, सरफराज आलम, अभय कुमार के नाम बताए हैं। आरोपित ने बताया कि घर से खर्च नहीं मिलने तथा नाश्ता-पानी के खर्च में कमी होने पर वे आसपास के इलाकों से बकरी और खस्सी चोरी कर शहर ले जाकर बेचते थे। बिक्री से मिले पैसे को आपस में बांट लेते थे। अनीश ने पुलिस को बताया कि द्वारिकानाथपुर निवासी अजय राय की आठ बकरियां चोरी कर शहर में ले जाकर बेच दी थीं। थानेदार राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि अनीश के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.