Muzaffarpur News: घर से कॉलेज के लिए निकली युवती दो दिनों से लापता
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित घर से कॉलेज के लिए निकली एक छात्रा दो दिनों से लापता है। मामले को लेकर उसके भाई ने मंगलवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।भाई ने पुलिस को बताया है कि बीते सोमवार को सुबह करीब 11 बजे मोतीझील स्थित अपने कॉलेज के लिए घर से निकली थी। परिजनों का कहना है कि जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। नाते-रिश्तेदारों और आसपास के संभावित ठिकानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों के मुताबिक, लापता युवती के पास उसका मोबाइल फोन भी था। जब परिजनों ने उस नंबर पर कॉल किया, तो दो बार रिंग होने के बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। हरसंभव प्रयास और तमाम जगहों पर तलाश करने के बाद जब युवती का कुछ पता नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.