मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के गोकुलनगर निवासी जितेंद्र पांडेय के घर से एक माह पहले चोरी हुई साइकिल बरामद कर ली गई है। चोरों ने उनकी पोती की साइकिल चोरी कर ली थी। उन्होंने सदर थाने में केस दर्ज कराया। इसके साथ वह खुद भी साइकिल की तलाश में जुट रहे। उन्होंने घर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार उन्हें एक फुटेज में एक शातिर चोर साइकिल को ले जाते हुए दिख गया। चोर का चेहरा सामने आते ही उन्होंने शहर की गलियों में उसकी तलाश शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मजिस्ट्रेट कॉलोनी से साइकिल चुराने वाला शातिर धराया कुछ दिन बाद साइकिल बरामद हो गया। फिर 15 दिनों की भागदौड़ के बाद शनिवार को कोर्ट से साइकिल रिलीज हो गया। यह भी ...