Muzaffarpur News: घर से आभूषण सहित लाखों की चोरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। नगर परिषद के प्रताप पट्टी वार्ड तीन में शुक्रवार की रात चोरों ने प्रिंस कुमार के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में प्रिंस ने शनिवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि शुक्रवार की शाम दुकान पर था। रात में दुकान बंद कर घर लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। चार कमरों में रखा सामान अस्त-व्यस्त था। साढ़े चार लाख नकदी व 13 लाख के आभूषण और अन्य सामान गायब था। पुलिस ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.