Muzaffarpur News: घर में घुसकर महिला से मारपीट व लूटपाट का आरोप
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव की एक महिला ने गांव के ही दस लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर महिला ने मंगलवार को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आलोक में जांच शुरू कर दी है।पीड़िता मीना देवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे गांव के ही कुछ लोग एकजुट होकर उनके घर में घुस आए। इसके बाद सभी ने उसके पति देवेंद्र राय (47) एवं पुत्र हिमांशु कुमार (21) को घर से खींचकर बाहर ले आए और मारपीट की। जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई, गले से मंगलसूत्र और कान से सोने की बाली छीन ली। इसके अलावा घर में रखे करीब 65 हजार नकद और तीन भर सोने के गहने को लूट लेने का आरोप लगाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.