Muzaffarpur News: घर में घुसकर बच्चियों से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम घर में घुसकर बच्चियों से छेड़खानी और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इस संबंध में परिजन ने गोरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लवकुश कुमार, दिलीप पासवान, चंदन कुमार, सुकुल पासवान को नामजद किया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग घर में घुस गए और चार बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए बंधक बना लिया। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मुक्त कराया। परिजनों का आरोप है कि अगले दिन भी आरोपितों ने बच्चियों के साथ मारपीट की। आरोपितों पर शनिवार को घर में आग लगा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.