Muzaffarpur News: घर पर चढ़कर मारपीट व तोड़फोड़
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: सरैया। थाना क्षेत्र के सिउरी गोपीनाथपुर निवासी सुधीर कुमार के साथ मारपीट की गई। घर में तोड़फोड़ की गई। इस संबंध में सुधीर कुमार ने धर्मनाथ सहनी, अमरनाथ सहनी व नवल सहनी के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर व हरवे-हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। दरवाजे पर खड़ी तीन बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। ग्रिल तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया गया। सरैया पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.