मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के बड़ी करबला मोहल्ले में घर के सामने गली में खेल रहे मासूम जोहैल अहमद (4) पर आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया। हमले में जोहैल गिर गया और कुत्ता उसे नोचता रहा। इसमें जोहैल के सिर, कंधे, पीठ, जांघ और चेहरे पर गंभीर जख्म आए हैं। घटना रविवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। बच्चे को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था।

आवारा कुत्ते के हमले की जानकारी बच्चे के नाना मो. आलम कंपनीबाग में दर्जी का काम करते हैं। मां रुखसार बेगम ने बताया कि जोहैल दरवाजे के सामने गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। बच्...