Muzaffarpur News: घर के सभी तालों की चाबियां ले गए हत्यारे, सिम विक्रेता समेत चार को उठाया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामबाग चौरी मोहल्ले में 20 जुलाई की शाम रिटायर्ड बैंककर्मी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की हत्या के बाद दोनों हत्यारे घर के सभी तालों की चाबियां भी साथ ले गए। हालांकि, हत्यारे कोई कीमती सामान नहीं ले गए, जबकि घर में कैश और गहने भी थे। आलमीरा और घर के तमाम बक्से व कमरों की चाबी का गुच्छा ले जाने के पीछे की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे दंपती से कुछ ऐसी चीज मांग रहे थे, जिसे वे देना नहीं चाहते थे। इसलिए हत्यारे चाबी ले गए, ताकि हत्या के पीछे के मास्टरमाइंड को सौंपकर बता दें कि इन चाबियों से वी खुद बाद में तलाश कर ले। यह भी आशंका है कि अपराधी लॉकर आदि की चाबी समझकर तो गुच्छा नहीं ले गए। इधर, मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एक सिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.