Muzaffarpur News: घर के पीछे बकेया नदी में मिला लापता बालक का शव
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। क्षेत्र के नाजिरपुर गांव में शुक्रवार शाम से लापता सात वर्षीय बालक का शव शनिवार को घर के पीछे स्थित बकेया नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बालक कैलाश राम का सात वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार था।परिजनों के अनुसार, सन्नी शुक्रवार शाम से घर से लापता था। उसकी मां खेत में किसी काम से गई थी। लौटने पर सन्नी घर में नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की। इसी दौरान शनिवार को घर के ठीक पीछे बकेया नदी में बालक का शव उपलाता हुआ मिला। बालक के पिता ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को दिन में भुजा बेचने गए थे। शाम को घर लौटने पर घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई नमूने एकत्रित किए। बेनीबाद था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.