Muzaffarpur News: घर का ताला खोल लाखों के जेवर व नकदी चोरी
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी में रखे सोने की कान की बाली, चेन और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना का पता मंगलवार को मकान मालकिन नंद कुमारी ठाकुर के घर लौटने पर चला। मामले को लेकर पीड़िता ने बुधवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पुलिस को बताया है कि बीते 28 अक्तूबर को वह अपने गांव हरिशंकर मनियारी गई थीं। तीन नवंबर को जब आनंद नगर स्थित अपने मकान पर लौटीं तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे सोने के आभूषण और 30 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में आवेदन देकर चोरी की शिकायत की। फिलहाल पुलिस उसके आधार पर आगे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.