Muzaffarpur News: घरों के सामने पानी जमा, बांस की चचरी का सहारा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। घरों के सामने पानी लगा है। बाहर निकलने के लिए बांस की चचरी का सहारा है। यह सच्चाई वार्ड संख्या 34 के अंतर्गत माली टोला की है। मोहल्ले के हिस्से के निचले इलाके में टापू जैसे हालात हैं। चारों तरफ जलजमाव के बीच करीब दर्जनभर घरों के लोग नारकीय जिंदगी जीने को विवश है।
पानी निकासी की समस्या घर से बाहर मोहल्ले की सड़क तक पहुंचने के लिए स्थानीय लोगों ने बांस की चचरी बना रखा है। अभी तो हल्की बारिश में यह स्थिति है। करीब सवा महीने मानसून बाकी है। आखिरी में संभावना के अनुरूप जोरदार बारिश या कई दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने पर समस्या गंभीर होगी। इसका खौफ से वहां रहने वाले लोगों के चेहरे पर भी दिखता है।
बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति बुजुर्ग गोलू मांझी कहते हैं कि अभी घुटनाभर पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.