मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पंचायती राज विभाग के नियमित व संविदाकर्मियों की तरह ग्राम कचहरी के सचिवों व न्यायमित्रों की अब बायोमेट्रिक प्रणाली से हाजिरी बनेगी। इसमें ग्राम कचहरी के सचिवों को सप्ताह के सभी कार्य दिवसों को बायोमेट्रिक से हाजिरी बनानी होगी। वहीं न्यायमित्रों को ग्राम कचहरी में सुनवाई के लिए निर्धारित सप्ताह में दो दिन बायोमेट्रिक से अपनी हाजिरी बनानी होगी। इसमें विभाग की ओर से मंगलवार व शुक्रवार को आवश्यक रूप से सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है। बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर ही ग्राम कचहरी के सचिवों को मानदेय व न्यायमित्रों की फीस का भुगतान किया जाएगा। इसकी जानकारी पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने जिलाधिकारी व जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दी है। इससे पहले ग्राम कचहरी के रजिस्टर में...