Muzaffarpur News: ग्रामीण एसपी ने बोचहां थाने का किया औचक निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने और मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बुधवार को बोचहां थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विभिन्न पंजियों की बारीकी से जांच की और क्षेत्र की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।ग्रामीण एसपी ने थाने में दर्ज पुराने एवं लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने मामले के आईओ को निर्देश दिया कि वे लंबे समय से पेंडिंग चल रहे केसों का जल्द से जल्द निष्पादित करें। साथ ही फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं। इसके अलावे गश्ती बढ़ाने, फरियादियों की समस्याओं को सुनने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को जनता की सुरक्षा और पारदर्शी पुलिसिंग सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.