Muzaffarpur News: ग्रामीणों ने अंडा फार्म निर्माण का किया विरोध
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: सरैया। बाहिलवारा गोविंद पंचायत में आबादी वाले इलाके में प्रस्तावित अंडा फार्म निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच अंडा फार्म बनने से दुर्गंध, गंदगी और प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होगी, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसको लेकर ग्रामीण प्रमोद कुमार सहनी, राजू सहनी, मंतोष कुमार, दिनेश सहनी आदि ने सीओ को आवेदन सौंपा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.