Muzaffarpur News: ग्रामसभा में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मकसूदपुर पंचायत में रविवार को ग्रामसभा हुई। इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। मुखिया वरुण कुमार ने ग्रामीणों से सुझाव मांगा। इस दौरान मुक्तिधाम निर्माण, खेतों की सिंचाई के लिए चेकडैम, पोखर एवं तालाबों का निर्माण और जीर्णोद्धार, सामुदायिक भवन, पशु शेड तथा बकरी शेड योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक, कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार, विकास मित्र, पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, आशा, स्वच्छता पर्यवेक्षक व स्वच्छताकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ग्राम पंचायत की विकास योजना को लेकर आमसभा आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.