Muzaffarpur News: गोविंद हत्याकांड के फरार आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। नगर थाना पुलिस ने शनिवार को साहेबगंज में शूटर गोविंद हत्याकांड के फरार आरोपित राजा सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया। नगर थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम बैंड बाजा बजाते हुए राजा सिंह के प्रताप पट्टी गांव स्थित घर पर पहुंची। उसके घर पर इश्तेहार चिपकाते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार आरोपित राजा सिंह अगर 15 दिनों के अंदर सरेंडर नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कोर्ट से कुर्की जब्ती वारंट जारी करवाया जाएगा और उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.