Muzaffarpur News: गोलू की मौत पर सस्पेंस, पिता ने कहा- पुत्र की हुई हत्या
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। सुंदरखौली निवासी प्रियांशु उर्फ गोलू की सड़क हादसे में मौत पर सस्पेंस बना हुआ है। पिता बिपिन कुमार ठाकुर ने कहा कि पुत्र की साजिश के तहत हत्या की गई है। घटना को हादसे का रूप दिया गया है। इस संबंध में बिपिन ठाकुर ने औराई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें सुंदरखौली निवासी गोलू के दोस्त गोविंद कुमार, राहुल कुमार, कार मालिक सुबोध साह और मुखिया प्रह्लाद राय को आरोपित किया है। बिपिन कुमार ठाकुर ने पुलिस को बताया कि पुत्र की साजिश के तहत हत्या की गई है। घटना के बाद दोस्तों ने गोलू को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे तो गोविंद कुमार व राहुल कुमार ने बताया कि गोलू का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद फरार हो गए। बिपिन कुमार ठाकुर ने बताया कि कार बागमती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.