मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिसं। बेलवर में क्रिकेट टूर्नामेंट का गोलू एलेवन कटरमाला और आदमपुर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। गोलू एलेवन के कप्तान गोलू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। गोलू एलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 128 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदमपुर की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। इस तरह गोलू एलेवन सात रनों से फाइनल मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम के कप्तान व युवा ऑलराउंडर गोलू ने तूफानी बल्लेबाजी की। शिक्षक जितेंद्र कुमार ने विजेता टीम के कप्तान गोलू को कप देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...