मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड 21 के गोला रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को स्वास्थ्य शि‌विर का आयोजन हुआ। इसमें 144 लोगों की जांच की गई। खासतौर पर खून व पेशाब से संबंधित आवश्यक जांच के साथ ही जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिए गए। वार्ड पार्षद केपी पप्पू ने पूजा-अर्चना के साथ शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही इसमें सहायता देने के लिए मास्टर हार्दिक सिंघानिया चेरिटेबल पैथालॉजी व होम केयर के सहयोग की सराहना की। वार्ड पार्षद के मुताबिक वार्ड से स्वच्छ और निवासियों को स्वस्थ बनाने को हरसंभव प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...