मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 19 के अंतर्गत गोला बांध रोड के महावीर स्थान इलाके में नलों से गंदा पानी गिर रहा है। इस कारण स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। सौ से अधिक घरों में यह समस्या है। शक्ति साह और महेश वर्मा के मुताबिक बीते एक माह से अक्सर जलापूर्ति के दौरान बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए गंदा पानी आता था। हालांकि, बुधवार सुबह से लगातार गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोग हलकान रहे। वार्ड पार्षद पूनम देवी के मुताबिक पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति पाइप में गंदगी जा रही है। इसको लेकर जानकारी देने के बावजूद जल कार्य शाखा की सुस्ती से समस्या के समाधान में देरी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...