Muzaffarpur News: गोरौल में 11.76 क्विंटल पटाखा बरामदगी में केस दर्ज, कारोबारी गया जेल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में मंगलवार को बरामद 11.76 क्विंटल अवैध पटाखे के मामले में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया। साथ ही गिरफ्तार कारोबारी सीताराम गुप्ता को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गोरौल के वार्ड-9 स्थित आरोपित के घर से पटाखे बरामद किए थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर पटाखा दुकानों और गोदामों की जांच की जा रही थी। इस दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने सीताराम के घर छापेमारी की। पुलिस को देखकर भाग रहे सीताराम को खदेड़कर पकड़ा गया। घर की तलाशी में लेने पर 24 कार्टन में रखे नौ क्विंटल 43 किलो तथा करीब 10 बोरों में रखे दो क्विंटल 33 किलो पटाखे मिले। यह भी पढ़ें- Sitapur News: घर में छापेमारी कर एक कुंतल पठाखा बरामद किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.