Muzaffarpur News: गोरौल में कार और ई रिक्शा में टक्कर, सात जख्मी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के कटहरा मार्ग पर चकव्यास गांव के निकट कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें सात लोग जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने सभी को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि जख्मी सूरज कुमार (32) अपने ससुराल गोरौल से ई-रिक्शा से परिवार के साथ अपने घर पातेपुर थाना क्षेत्र के गंगाचक बरियारपुर जा रहा था। इस दौरान चकव्यास गांव के निकट सामने से आ रही कार की ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। इसमें सूरज के अलावा उसका बेटा सुधांशु कुमार (5), बेटी सान्वी कुमारी (4), पत्नी सुलेखा कुमारी (31) व ई-रिक्शा चालक मुकेश सिंह (52) और कार सवार सलोनी कुमारी व प्रिशा सोहा जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.