मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: गोरौल। शिक्षक दिवस पर वैशाली जिला सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय बेलवर घाट के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण को विद्यालय के बेहतर संचालन के लिए डीएम वर्षा सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धानेगोरौल के वरीय शिक्षक मनोज कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षकों को सम्मान मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों सहित अन्य ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...