मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: गोरौल। अंचल के राजस्व कर्मचारी राजू कुमार को निलंबित कर दिया गया है। राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में गोरौल के पीरापुर मथुरा निवासी उमेश कुमार ने दाखिल-खारिज वाद के लंबित रहने की शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष की थी। शिकायत पर जांच में पाया गया कि उक्त वादों के निष्पादन में राजस्व कर्मचारी द्वारा अनावश्यक विलंब किया गया था। लापरवाही बरतने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सहयोग शिविर से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दाखिल खारिज में अनावश्यक विलंब होने पर राजस्व कर्मचारी हुए निलंबित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...