Muzaffarpur News: गोरौल : मेला देखने गई छात्रा को किया अगवा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: गोरौल। गोरौल चौक पर शनिवार की शाम मेला देखने गई नौवीं की छात्रा को अगवा कर लिया गया। देर शाम तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच परिजनों को जानकारी मिली कि मकदूमपुर निवासी विशाल पासवान ने छात्रा को गलत नीयत से अगवा कर लिया। विशाल के घर पर परिजन पूछताछ के लिए गए तो कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इस संबंध में थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.