Muzaffarpur News: गोरौल : कार की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: गोरौल। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर गोरौल चौक के समीप गुरुवार देर शाम कार की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से ब्यासचक निवासी 73 वर्षीय रमेशचंद्र सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि रमेशचंद्र सिंह दैनिक उपयोग का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर से पटना जा कार ने ठोकर मार दी। अपर थानेदार रंजीत कुमार एवं अवर निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.