Muzaffarpur News: गोरीगामा में अधेड़ का शव मिला
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। रामपुरहरि थाने के गोरीगामा हाईस्कूल परिसर में शनिवार को अधेड़ का शव मिला। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। वह मानसिक रूप से दिव्यांग था। उसकी पहचान नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले अधेड़ को गोरीगामा में देखा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार अंजली कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्वभाविक मौत प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.