मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। शहर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन रिसाव के कारण हुए विस्फोट में शिक्षक श्रीनिवास सिंह की मौत की घटना की जांच के लिए सीपीआई (एमएल) न्यू डेमोक्रेसी की पांच सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों व दिवंगत शिक्षक के बड़े भाई डॉ. बीएन सिंह से मुलाकात कर शोक-संतप्त परिजनों एवं घायलों के प्रति संवेदना प्रकट की। जांच टीम में जिला कमेटी सदस्य मृत्युंजय सिंह, अधिवक्ता मनोज कुमार मिश्रा, जिला प्रवक्ता रुदल राम, रामवृक्ष राम और जब्बार शामिल थे। टीम ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। पार्टी ने राज्य सरकार से मृतक शिक्षक के परिजनों को 50 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 10 लाख रुपये मुआवजा देने, घायलों का समुचित इलाज कराने तथा घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ...