मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: फोटो :::::: मुजफ्फरपुर। गोबरसही रेलवे गुमटी चार पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बूमर टूट गया। हादसे के बाद गुमटी पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गुमटी का बूमर तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बूमर टूटने से गुमटी बंद नहीं हो पाई, जिससे सड़क यातायात दोनों तरफ से बाधित हो गया।घटना के कारण गोबरसही चौक और गोबरसही सर्किट हाउस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक पुलिस को जाम छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इंजीनियरिंग विभाग ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए स्लाइडिंग बूमर लगाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को पास कराया गया। टूटे बूमर को बदलने का काम जारी है। इसे लेकर आरपीएफ ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्द...