मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। गोबरसही में रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर डुमरी की ओर लगभग सात डिसमिल भूमि का अधिग्रहण होगा। इसका प्रस्ताव जिला भू-अर्जन कार्यालय ने तैयार किया है। इसकी कुल लंबाई 1.30 से 1.33 किमी है। इसमें माड़ीपुर की ओर से करीब 520 मीटर और भगवानपुर स्थित एक मॉल के निकट से साइंस कॉलेज की ओर लगभग 600 मीटर का हिस्सा शामिल है। आरओबी की चौड़ाई 8.50 मीटर निर्धारित की गई है।अधिग्रहण पर 14 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रमंडलीय आयुक्त की स्वीकृति के लिए समाहर्ता के माध्यम से अनुशंसा भेजी गई है। आयुक्त की स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस अधिग्रहण की जद में डुमरी रोड में स्थित कुछ मकान और दुकानें आएंगी। इसके लिए मकान मालिकों को उचित मुआवज...