मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में बुधवार को कई अहम सड़क परियोजनाओं को गति मिली। पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने मिठनपुरा से बेला इमली चौक तक सड़क चौड़ीकरण ववं मजबूतीकरण योजना और गोबरसही आरओबी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मिठनपुरा-बेला रोड और गोबरसही आरओबी का आज होगा कार्यारंभसड़कों का निर्माण कार्य उन्होंने कहा कि रामदयालु से चांदनी चौक तक सिक्स लेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में बिहार में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है और अन्य प्रस्तावित भी है...