मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के झिटकहिया में इलेक्ट्रिक दुकान के गोदाम की खिड़की तोड़कर चोर करीब 1.50 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। मामले में कांटी के विशुनदत्तपुर निवासी गरीबनाथ साह ने शनिवार को ब्रह्मपुरा थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस को बताया है कि झिटकहिया में कुसुम पासवान के मकान में किराए पर विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक एंड डेकोरेटर नाम से दुकान चलाते हैं। मकान में ही दुकान का गोदाम भी है। चोरों ने गोदाम की पिछली खिड़की तोड़कर घटना को अंजाम दिया। छानबीन के दौरान उन्होने चोरी में मोहल्ले के ही दोनो आरोपित पर संदेह जताया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : पामा हाट में बर्तन दुकान की खिड़की तोड़ हजारों की चोरी पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई म...