मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। रामपुरहरि थाने के मकसुदपुर गांव में शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग में तीन घर राख हो गए। पीड़ितों में वार्ड-10 निवासी मो. खुर्शीद, मो. मुस्ताक और मो. रिजवान शामिल हैं। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। मुखिया वरुण कुमार ने पीड़ित परिवारों को तत्काल चावल, दाल, आलू, प्याज, मसाला और पॉलीथिन शीट मुहैया कराई। इधर, सीओ गौतम कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से रिपोर्ट मांगी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...