मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: सकरा। बिशनपुर श्रीराम गांव से रसोई गैस सिलेंडर लेकर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। धरा गया युवक बोचहां का ज्वाला कुमार है। बताया जाता है कि अशरफी राम की पत्नी का श्राद्धकर्म था। सभी लोग रात में सोए थे। इसी दौरान युवक बाइक से पहुंचा और दो गैस सिलेंडर की चोरी कर ली। भागने के दौरान गश्ती पुलिस ने दबोच लिया। मामले को लेकर अशरफी राम ने सकरा थाना में आवेदन दिया है। सकरा पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...