मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ में पीएनजी पाइपलाइन फटने से हुए गैस रिसाव कांड में जिम्मेदार कोई भी विभाग एफआईआर कराने आगे नहीं आया। घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई। नतीजा यह कि लापरवाही की जांच भी शुरू नहीं हो पाई और दोषी कटघरे में खड़े होने से बच गए。 यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पीएनजी पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं और दो शिक्षिकाएं बेहोशघटना का विवरण घटना के बाद बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस भी गई, लेकिन किसी ने एफआईआर नहीं कराई। थानेदार का कहना है कि विभागीय कार्य हो रहा था, संबंधित विभाग ही आवेदन देगा। पाइपलाइन आईओसीएल की है, लेकिन कंपनी की ओर से भी प्राथमिकी नहीं कराई गई। एसटीपी के लिए नाले का निर्माण बुडको करवा ...