मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर-साहेबगंज पथ पर राजेपुर ओपी क्षेत्र के परसौनीनाथ (फुलवरिया) चौक पर बुधवार को पेट्रोल में अचानक आग लगने से पांच लोग झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। साथ ही एक बाइक भी धू-धू कर जल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

आग की चपेट में आए पांच लोग झुलसे लोगों में बरुराज थाना क्षेत्र के बिरहिमा गांव निवासी गया साह, राजेपुर ओपी क्षेत्र के परसौनीनाथ निवासी असरफ हुसैन, नूर मोहम्मद, जियाउल हक और फुलवरिया निवासी अफरोज शामिल हैं। इनमें गया और जियाउल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जली हुई बाइक गया साह की थी। घटना की सूचना पर राजेपुर ओपी के एसआई नरेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे गया और जियाउल को इलाज क...