Muzaffarpur News: गैर लाइसेंसी दवा दुकान से 67 दवाएं जब्त
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। औषधि नियंत्रण विभाग ने शुक्रवार को झपहा स्थित एक गैर लाइसेंसी दुकान पर छापेमारी की। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि दुकान बिना लाइसेंस के चल रही है। इसके बाद विभाग के अधिकारी दुकान पर पहुंचे और लाइसेंस मांगा। लाइसेंस दिखा पाने में दुकानदार असमर्थ रहा।इसके बाद अधिकारियों ने दुकान पर बिक रही 67 दवाएं जब्त कर ली और एक दवा का सैंपल जांच के लिए पटना लैब भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.