Muzaffarpur News: गैर मजरुआ भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट, नौ घायल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव में शनिवार को गैर मजरूआ भूमि पर कब्जे को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ के नौ लोग घायल हो गए।घायल शारदा देवी (50), उर्मिला देवी (51), कच्ची राय (50), केदार राय (55), कामेश्वर राय (60), यादवलाल राय (60), सीताराम राय (61), अजय राय (45) व रामबाबू राय (55) को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मामले में दोनों ओर से थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है। इसमें गैर मजरुआ भूमि पर कब्जे को लेकर रॉड से जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.