Muzaffarpur News: गूगल देख पढ़ाते हैं शिक्षक, शिकायत पर दी फेल करने की धमकी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला शिल्प कला भवन कॉलेज की बीबीए थर्ड सेमेस्टर की कुछ छात्राओं ने सोमवार को विवि पहुंचकर डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह से अपने एक शिक्षक की शिकायत की। छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी थे। छात्राओं ने कहा कि उनके शिक्षक गूगल देखकर पढ़ाते हैं और हमें कुछ समझाते भी नहीं हैं। क्लास में गूगल की साइट खोलकर वहां लिखी चीजें कॉपी में उतार लेने को कहते हैं। छात्राओं ने कहा कि जब हमलोगों ने इसकी शिकायत की तो वाइवा के दौरान बाह्य परीक्षक से हमें फेल कराने की धमकी दी गई। छात्राओं ने शिक्षक को बीबीए से हटाने की मांग की।
छात्राओं के आरोप कुछ छात्राओं ने कहा कि बीबीए में वाइवा नहीं होता, फिर भी हमारे उस शिक्षक ने वाइवा लिया। छात्राओं के साथ आई उनकी माताओं ने कहा कि शिक्षक छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.