Muzaffarpur News: गुमटियों पर जाम रोक रही शहर, की रफ्तार, आरओबी की दरकार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। गुमटियों पर रोज लगने वाला जाम न केवल शहर की रफ्तार रोक रहा है, बल्कि लोगों की जिंदगी के कई पहलुओं को प्रभावित कर रहा है। रोज इन रास्तों से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की पढ़ाई और खेलने का समय मारा जा रहा है। वक्त पर बीमार की दवाई नहीं पहुंच पाने के कारण सांसें अटक रही हैं तो कइयों की ट्रेनें छूट रही है। जाम जब भीषण रूप लेता है तो एंबुलेंस में मरीजों की जान पर बन आती है। राहगीरों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ता है, गुमटियों के आसपास के बाशिंदे किस मुश्किल में जीते हैं, यह उनसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। शहर और आसपास की दर्जनभर से अधिक गुमटियों के पास रोज ऐसे हालात बनते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गुमटियों पर जल्द आरओबी बनें तो दुश्वारी हमेशा के लिए दूर हो।शहरी क्षेत्र में जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.