मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। भगवानपुर यादव नगर में प्रेम विवाह के बाद रह रहे दंपती का गुरुवार को सदर थाने पर गुजारा भत्ता को लेकर विवाद हो गया। दोनों में हुआ प्रेम विवाह चार साल के बाद गुरुवार को थाने पर आपसी समझौते से टूट गया। इसी समझौते में गुजारा भत्ते को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दारोगा राजीव कुमार ने बताया कि दोनों को समझा-बुझाकर कर घर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...