Muzaffarpur News: गिरिराज सिंह फैंस क्लब ने किया फलाहार का आयोजन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार की शाम गिरिराज सिंह फैंस क्लब की ओर से एक होटल में फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन मेयर निर्मला साहू ने किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की सामूहिक आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सामूहिक फलाहार का आयोजन हुआ। मेयर निर्मला साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए संरक्षक देवांशु किशोर और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से श्रद्धालुओं को एकजुट होकर मां दुर्गा की आराधना करने का अवसर मिलता है। क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने बताया कि नवरात्र में लगातार सात दिनों तक फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: महम्मदपुर पश्चिम पट्टी में 14 दिवसीय सांस्कृतिक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.